बोहानी
म.सं. 1172। गाडरवारा तहसील में नरसिंहपुर से 20 मील पश्चिम को है। यह जी.आई.पी. का स्टेशन है। बोहानी प्राचीन बस्ती है। पहले इसका नाम कोहनी था। कहते हैं कि यहीं पर प्रसिद्ध आल्हा ऊदल के पिता बनाफर सरदार जसराज लड़ाई में मारे गये थे। उस स्थान को खोदने से पुरानी कौडि़यां मिली हैं। गांव में मिढ़ानी देवी की बड़ी मानता होती है। ये अंधों, कोढि़यों आदि को चंगा कर देती है। यहां हर साल चैत में एक मेला भरता है जिसमें 50000 तक जमाव हो जाता है।